{"_id":"589b49aa4f1c1bc15537a2b0","slug":"jewellers-shop-home-and-in-the-valley-kalimath-chhapabhukanp-nervous-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की दुकान, घर और होटल पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की दुकान, घर और होटल पर छापा
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक ज्वैलर्स की दुकान, घर और होटल पर आयकर विभाग की छापेमारी से शहर के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। आयकर विभाग की टीम ने ज्वैलर्स के बैंक खातों के रिकार्ड भी खंगाले। ज्वैलर्स ने हाल ही में करोड़ों की धनराशि से एक होटल खरीदा था।
विज्ञापन
बुधवार करीब 11 बजे आयकर विभाग की टीम ने शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वैलर्स की गणेश बाजार स्थित दुकान, होटल और आवास पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने दुकान का मुख्य शटर बंद कर दुकान स्वामी सहित कर्मचारियों को भी अंदर ही रोक लिया। छापेमारी की कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।
विज्ञापन
टीम जिस वाहन में आई थी, उस वाहन पर लगे बोर्ड को कपड़े से ढका गया था। दुकान का मुख्य शटर बंद होने और मुख्य शटर के सामने हथियार बंद पुलिस कर्मियों को खड़ा देख लोगों को छापेमारी का आभास हुआ। बताया जा रहा है कि ज्वैलर्स ने कुछ समय पूर्व ही शहर में करोड़ों की धनराशि से एक बड़े होटल का सौदा किया था।
विज्ञापन
आयकर विभाग की छापेमारी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। टीम ने होटल के पुराने मालिक व संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक को भी दुकान में बुलाकर पूछताछ की। आयकर विभाग की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक जारी थी।