फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir Weather: forecast scattered light rains and thundershowers in Jammu Kashmir

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार

Tue, 12 Jul 2022 12:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 12:28 PM IST
सार

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारशि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 15 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम के अधिक खराब होने की आशंका नहीं है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: forecast scattered light rains and thundershowers in Jammu Kashmir
Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मानसून के सक्रिय होने के साथ जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारशि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 15 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम के अधिक खराब होने की आशंका नहीं है। जम्मू शहर में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई है। बादलों को धूप के साथ लुका-छिपी जारी है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ लगभग मौसम साफ रहा। पिछले दिनों निरंतर अंतराल के बाद हुई बारिश से तपिश से फिलहाल राहत है।  मंगलवार को एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान हो जाएंगे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप में तपिश का अहसास हुआ, लेकिन पिछले दिनों बारिश से प्रचंड गर्मी से बचाव है।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का पारा 35.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 28.8, बटोत में 28.1, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 26.5, पहलगाम में 23.0 और गुलमर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 27.6 और कारगिल में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed