{"_id":"6549c3f6d44fd99e4d010fc3","slug":"jammu-kashmir-vehicles-reach-near-amarnath-holy-cave-for-the-first-time-bro-expands-road-connectivity-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पहली बार अमरनाथ पवित्र गुफा के पास पहुंचे वाहन, बीआरओ ने सड़क संपर्क का विस्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पहली बार अमरनाथ पवित्र गुफा के पास पहुंचे वाहन, बीआरओ ने सड़क संपर्क का विस्तार किया
Tue, 07 Nov 2023 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:28 AM IST
सार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर के माध्यम से दोमेल से अमरनाथ गुफा तक सड़क का विस्कतारिकरण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ धाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सड़क संगठन ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा तक सड़क संपर्क का विस्तार किया है। सोमवार को पहली बार वाहन अमरनाथ गुफा तक पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर के माध्यम से दोमेल से अमरनाथ गुफा तक सड़क का विस्कतारिकरण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने कठिन कार्य पूरा किया और अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क संपर्क का विस्तार करके इतिहास रचा। अधिकारियों ने बताया कि वाहनों का पहला जत्था भी मंदिर में पहुंच गया है। पिछले साल बीआरओ को गुफा तक जाने वाले दोनों मार्गों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीआरओ का 'प्रोजेक्ट बीकन' अमरनाथ यात्रा ट्रैक की बहाली और सुधार में शामिल है।
विज्ञापन
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर सरकार का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग का और पहलगाम विकास प्राधिकरण (पीडीए) अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग का रखरखाव कर रहा था। यूटी प्रशासन ने पिछले साल सितंबर में रखरखाव और उन्नयन के लिए ट्रैक बीआरओ को सौंप दिया था। बीआरओ ने तीर्थयात्रियों की कठिनाइयों को कम करने के लिए सड़क चौड़ीकरण परियोजना शुरू की, जिन्हें परंपरागत रूप से पैदल गुफा मंदिर तक यात्रा करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
पीडीपी प्रवक्ता मोहित भान ने एक्स पर पोस्ट किया, यह इतिहास नहीं है, यह हिंदू धर्म और प्रकृति में इसकी आस्था के प्रति सबसे बड़ा अपराध है। धार्मिक यात्राओं को महज राजनीतिक लाभ के लिए पिकनिक स्पॉट में बदलना निंदा के लायक है।
भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने एक बयान में कहा, बाबा अमरनाथ के मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। पीडीपी विरोध करके और सड़क में खामियां निकालकर 2008 के भूमि विवाद को दोहराने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग काफी समझदार हैं और फिर से धोखे की राजनीति का शिकार नहीं होंगे।