{"_id":"6538256c739110ff7806a5d3","slug":"jammu-kashmir-procession-started-in-kashmir-on-dussehra-after-35-years-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : कश्मीर में दशहरे पर 35 साल बाद निकली शोभायात्रा, प्रभु राम के जयकारों से गूंज उठी घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : कश्मीर में दशहरे पर 35 साल बाद निकली शोभायात्रा, प्रभु राम के जयकारों से गूंज उठी घाटी
Wed, 25 Oct 2023 10:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:30 AM IST
सार
35 साल बाद दशहरे पर इंदिरा नगर के शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 500 लोग शामिल हुए। शहरे पर इस साल रावण का पुतला 40 फुट ऊंचा बनाया गया था, जबकि दो अन्य पुतले 30 फुट ऊंचे थे। सूर्यास्त के बाद इनका दहन किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा बदलाव नजर आया। 35 साल बाद दशहरे पर इंदिरा नगर के शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 500 लोग शामिल हुए। रास्ते में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। आखिर में शोभायात्रा शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम पहुंची, जहां रावण दहन किया गया। इस मौके पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार राजीव राय भटनागर मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक पल की गवाह पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा उत्सव के आयोजक संजय टिक्कू ने कहा कि सभी धर्मों के लोग दशहरा उत्सव में शामिल हुए। बड़ी संख्या में छोटे बच्चे भी थे। उन्होंने उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया और प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि 2007 से 2017 तक लगातार दशहरा का आयोजन करते आए हैं। शोभा यात्रा 35 साल बाद फिर निकाली गई है। दशहरे पर इस साल रावण का पुतला 40 फुट ऊंचा बनाया गया था, जबकि दो अन्य पुतले 30 फुट ऊंचे थे। सूर्यास्त के बाद इनका दहन किया गया।
विज्ञापन
2007 से कश्मीरी पंडित मना रहे दशहरा उत्सव
संजय टिक्कू ने बताया कि घाटी में आतंकवाद के कारण दशहरे का त्योहार कई साल तक नहीं मनाया गया। 2007 से कश्मीरी पंडित समुदाय दशहरा उत्सव मना रहा है। मंगलवार को मनाए गए दशहरा उत्सव को देखने के लिए हिंदू, सिख और मुस्लिम समुदाय के लोग भी पहुंचे थे। खासकर रावण दहन को देखने को लेकर ज्यादा उत्सुकता थी।