फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,tri colour flag installed in leh,world biggest tri colour flag installed in leh

मुंबई में खादी से बना विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा लेह में स्थापित

विज्ञापन
jammu kashmir news,tri colour flag installed in leh,world biggest tri colour flag installed in leh
लेह/जम्मू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर लद्दाख की राजधानी लेह में सेना ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को अनोखे अंदाज में मनाया। सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर के कार्यक्रम में खादी से बना विश्व का सबसे बड़ा स्मारकीय तिरंगा स्थापित किया गया। सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे की मौजूदगी में समारोह के मुख्य अतिथि लद्दाख के उप राज्यपाल आरके माथुर की ओर से बटन दबाते ही केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा बिखर गई। पहले तीन रंग हवा में उड़े और फिर पहाड़ी की ढलान पर स्थापित सबसे बड़े तिरंगे से पर्दा उठने पर पुष्पवर्षा की गई। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि लेह में स्थापित स्मारकीय तिरंगे को खादी से तैयार किया गया है। इसका वजन एक हजार किलोग्राम है। तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है। खादी से बने इस तिरंगे को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से संबद्ध मुंबई के खार्दी डायर्स एंड प्रिंटर्स ने तैयार किया है। तिरंगे को मुंबई से लेह पहुंचाने के लिए सुरा सोई इंजीनियर रेजीमेंट को जिम्मेवारी दी गई थी। स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के अवसर पर सेना, वायुसेना, आईटीबीपी, विकास बटालियन, पूर्व सैनिक, वीर नारियां, एनसीसी कैडेट और स्कूल विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन

---
ब्रास बैंड की धुनों के बीच
फ्लाई पास्ट के साथ पुष्पवर्षा
लेह में महात्मा गांधी जयंती पर राष्ट्रीय पर्व जैसी रौनक और जोश नजर आया। लद्दाख स्काउट्स रेमीमेंटल सेंटर के ब्रास बैंड ने धुन छेड़ी। लद्दाख इग्नाइटेड माइंड्स के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान गाया। इसी दौरान आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन के हेलिकॉप्टर ने फ्लाई पास्ट करते हुए विशालकाय राष्ट्रीय ध्वज पर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही देश प्रेम से ओतप्रोत गीतों ने समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed