फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कश्मीर का सिनेमा से पुराना रिश्ता फिर से जोड़ना है : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू-कश्मीर को फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में जम्मू-कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आईएफजेकेई का कर्टेन रेजर किया। उन्होंने इसे कश्मीर के सिनेमा से ऐतिहासिक जुड़ाव को फिर से शुरू करने और जम्मू-कश्मीर को फिल्म निर्माण के लिए पसंदीदा स्थान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस मौके पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, पद्मश्री से सम्मानित मशहूर फिल्मकार मुजफ्फर अली, प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक इम्तियाज अली, फिल्मकार साजिद अली, सूचना निदेशक श्रेया सिंघल, सूचना विभाग के सचिव मुनीर उल इस्लाम, रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स के सचिव हारिस अहमद हांडू, संयुक्त निदेशक सूचना शहनवाज बुखारी और फिल्म जगत के लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव जम्मू-कश्मीर और फिल्म उद्योग के बीच फिर से साझेदारी की शुरुआत है। उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए कहा एक समय था जब बॉलीवुड और कश्मीर की फिल्म मेकिंग एक साथ देखी जाती थी। कोई भी फिल्म तब तक पूरी नहीं मानी जाती थी जब तक घाटी में उसका एक सीन न हो। अगर पूरी फिल्म यहां शूट न भी हो, तो कम से कम एक यादगार गाना जरूर होता था। उन्होंने कहा कि आईएफएफजेकेई का मकसद उस पुराने रिश्ते को फिर से जोड़ना है, साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं के लिए नए मौके बनाना, रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और पूरी दुनिया को जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती दिखाना है। मशहूर फिल्मकार और लेखक इम्तियाज अली ने कहा कि प्रतिभा के मामले में कश्मीरी युवा सबसे तेज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने घाटी में कई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। स्वागत भाषण में सूचना निदेशक सिंघल ने कहा कि इस कर्टेन रेज़र समारोह से सिनेमा की जम्मू-कश्मीर में घर वापसी की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म महोत्सव का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को देश का प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल बनाना है। अभी तक 25 से ज्यादा देशों से करीब 400 एंट्री विभिन्न प्रारूपों में मिल चुकी हैं। फिल्म भेजने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2026 है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म महोत्सव का मर्चेंडाइज भी जारी किया। पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जम्मू-कश्मीर 7 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा। इसे सिनेमा, संस्कृति और रचनात्मकता का जश्न मनाने और क्षेत्र के खूबसूरत नजारों, कलात्मक विरासत और उभरते फिल्म इकोसिस्टम को दिखाने के लिए एक बड़ा मंच बनाने की योजना है। इसमें भारत और दुनिया भर से फिल्मकार, कलाकार, उद्योग के नेता और सिनेमा प्रेमी शामिल होंगे। इससे जम्मू-कश्मीर का नाम ग्लोबल सिनेमा मानचित्र पर फिर से चमकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed