{"_id":"6a63bc08db4518bd7603345e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-113884-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जावेद डार ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जावेद डार ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने रखीं मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सहकारिता और चुनाव विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने शुक्रवार को सिविल सचिवालय में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से आए दर्जनों प्रतिनिधिमंडलों और लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें, मांगें और विकास संबंधी मुद्दे सुने।
कुपवाड़ा, बारामुला, सोपोर और कश्मीर संभाग के अन्य जिलों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने जन सुविधाएं, ग्रामीण विकास, कृषि, नागरिक सुविधाएं, रोजगार, समाज कल्याण और अन्य सार्वजनिक महत्व के मुद्दे मंत्री के सामने रखे। वहीं, प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यान से सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह, पारदर्शी और जन-केंद्रित शासन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी जायज मांगों की योग्यता के आधार पर जांच की जाएगी और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कई शिकायतों के शीघ्र निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल रखकर लोगों की समस्याओं का तेजी से निपटारा किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि सरकार जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याएं सुनकर जन सेवा को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मंत्री ने कहा कि इस तरह के जन सुनवाई कार्यक्रम लोगों की आकांक्षाओं और कठिनाइयों को समझने का एक प्रभावी माध्यम हैं। इससे सरकार को समय पर और नतीजेदार कदम उठाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हर संभव कोशिश की जाए कि सरकारी योजनाओं और विकास पहलों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक बिना देरी के पहुंचे।