फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: शोपियां के रामनगरी वाटर रिजर्वायर के अंदर जानवर मिलने के बाद दो कर्मी निलंबित

विज्ञापन
jammu kashmir news
शोपियां। जल शक्ति विभाग की पीएचई डिवीजन ने सोमवार को रामनगरी वाटर रिजर्वायर के अंदर जानवर मिलने के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया। विभागीय आदेश में कहा गया कि यह घटना पानी की अहम सप्लाई यूनिट में सफाई, सुरक्षा और संरक्षा मानकों में गंभीर चूक है।
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीएचई डिवीजन शोपियां ने एईई और एई पीएचई सब डिवीजन को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। घटना के कारण बताने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करने को कहा है। अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट और की गई कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा गया है। आदेश में चेतावनी दी गई है कि देरी या आदेश न मानने को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच जांच लंबित रहते दो फील्ड कर्मचारियों महमूद अहमद गनी हेल्पर और फिरदौस अहमद गनी असिस्टेंट लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन आदेश के मुताबिक दोनों कर्मचारी रामनगरी जीएसआर के संचालन, रखरखाव और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे। प्रथम दृष्टया साइट पर सफाई और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने में नाकाम रहे। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को रोजाना एईई पीएचई सब डिवीजन शोपियां के कार्यालय में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है। वहीं सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना उन्हें स्टेशन छोड़ने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने मामले में जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच भी बैठा दी है। तकनीकी और इंजीनियरिंग अधिकारियों को पांच दिन में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed