{"_id":"6a568e0d223c9a0b5207c726","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-113490-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मुख्य सचिव ने सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मुख्य सचिव ने सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन
सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा करते लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा।स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिया मॉडल हाई स्कूल का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने मंगलवार की शाम जिले का दौरा कर सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा की। नवस्थापित तिया मॉडल हाईस्कूल का उद्घाटन किया तथा क्षेत्र की विकास संबंधी प्राथमिकताओं का आकलन किया।
दौरे के दौरान कुंद्रा ने खालत्सी के ज़ेर-थांग स्थित सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय के ट्रांजिट परिसर का निरीक्षण किया। शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की तथा विश्वविद्यालय के टेम्परेचर फोरकास्ट सिस्टम पोर्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय सुनिश्चित करते हुए गो-थांग स्थित विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने तिया मॉडल हाईस्कूल का उद्घाटन करने के साथ-साथ विद्यालय के कक्षों एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सीबीएसई संबद्धता, अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा तथा डिजिटल सुविधाओं को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न मांगें रखे जाने पर उन्होंने शैक्षिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का आश्वासन दिया। कुंद्रा ने पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए सतत पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर बल दिया।