{"_id":"6a568bbf5ee0c6db510060c4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-113476-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 12 बाइक सवारों, एसयूवी चालक पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 12 बाइक सवारों, एसयूवी चालक पर लगा जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख प्रशासन ने पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध ऑफ-रोडिंग (सड़क से हटकर वाहन चलाना) के खिलाफ अभियान तेज किया है। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर 12 बाइक सवारों पर कुल 1.20 लाख तथा एसयूवी चालक पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
प्रशासन के अनुसार, 4 जुलाई को गुरुग्राम स्थित एक टूर ऑपरेटर से जुड़े 12 बाइक सवारों का समूह चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के अंतर्गत त्सो मोरीरी के निकट संरक्षित पारिस्थितिक क्षेत्र में अवैध रूप से ऑफ-रोडिंग करते पाया गया।
वन्यजीव अधिकारियों ने बताया कि समूह ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम का उल्लंघन किया। प्रत्येक बाइक सवार पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक अन्य मामले में 30 जून को वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने नियमित गश्त के दौरान मान गांव के निकट चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के पैंगोंग झील के पास अवैध रूप से ऑफ-रोडिंग कर रही एसयूवी को पकड़ा। वाहन को जब्त किया गया। चालक की ओर से 50,000 रुपये का जुर्माना जमा करने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पर्यटकों से लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता का जिम्मेदारी के साथ आनंद लेने और इसके स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लद्दाख के पर्वत, झीलें, नदियां और वन्यजीव इसकी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। संरक्षित क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।