फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में 44 प्रतिशत वृद्धि, विदेशी पर्यटकों की आमद लगभग दोगुनी

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह। जून 2026 में लद्दाख में पर्यटन क्षेत्र ने मजबूत वृद्धि दर्ज की। इस दौरान कुल 1,07,740 पर्यटक लद्दाख पहुंचे, जो जून 2025 में आए 75,089 पर्यटकों की तुलना में 43.48 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


जून 2026 में विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगभग दोगुनी हो गई। यह संख्या जून 2025 के 3,349 से बढ़कर जून 2026 में 6,680 हो गई, जो 99.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। विदेशी पर्यटकों में इस्राइल सबसे बड़ा स्रोत देश रहा। इसके बाद थाईलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, वियतनाम, जर्मनी सहित कई अन्य देशों का स्थान रहा।
विज्ञापन


जनवरी से जून 2026 के बीच लद्दाख में कुल 2,25,286 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 2,11,645 घरेलू तथा 13,641 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस निरंतर वृद्धि का श्रेय पर्यटन क्षेत्र में किए गए सुधारों, बेहतर बुनियादी ढांचे, मजबूत संपर्क व्यवस्था तथा शीतकालीन, साहसिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और एस्ट्रो-टूरिज्म जैसे वर्षभर चलने वाले पर्यटन को बढ़ावा देने की नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन पर निर्भर स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका और आर्थिक अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed