फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: एलजी ने लेह में इगू फे सिंचाई नहर का संचालन शुरू किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह के मार्त्सेलंग में लंबे समय से लंबित इगू फे सिंचाई नहर का संचालन शुरू किया। मरम्मत, गाद निकासी और सफाई कार्य रिकॉर्ड 20 दिनों में पूरा होने के बाद पुनर्स्थापित नहर में पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


उपराज्यपाल के अनुसार 25 अप्रैल को नहर का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर पुनर्स्थापन कार्य शुरू किया गया। इस सिंचाई नहर का निर्माण कार्य वर्ष 1979 में शुरू हुआ था और 2005 में पूरा हुआ लेकिन यह कई वर्षों से गैर-कार्यशील बनी हुई थी।
विज्ञापन


नहर में पानी छोड़े जाने के साथ ही इस वर्ष लद्दाख में सिंचाई सीजन की भी शुरुआत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अगले 60 घंटों में पानी नहर के अंतिम छोर तक पहुंच जाएगा, जिससे लगभग 4,334 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed