{"_id":"69ea73c7307d95123208a43e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110729-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लद्दाख के याक चुरपी ने ब्राजील में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लद्दाख के याक चुरपी ने ब्राजील में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह। लद्दाख को वैश्विक पहचान मिली है। लद्दाख स्थित नॉर्डिक फार्म की तरफ से निर्मित याक चुरपी-सॉफ्ट चीज ने ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित मुंडियल दो क्वेजो दो ब्रासिल 2026 में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता चीज और डेयरी उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा है।
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस उपलब्धि पर मौसम नरंग और थेनले नूरबू को बधाई दी। कहा कि इस पुरस्कार ने लद्दाख को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि याक या गाय के दूध से तैयार हिमालयी चीज याक चुरपी-सॉफ्ट को मिली यह पहचान स्थानीय डेयरी उद्यमियों को मजबूत करेगी और लद्दाख की समृद्ध पाक विरासत को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाएगी।
उपराज्यपाल ने लद्दाख के स्थानीय उद्यमियों की सराहना और उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोत्साहन से क्षेत्र के किसानों और उद्यमों को मजबूती मिलेगी। स्थायी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा केंद्र शासित प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
विज्ञापन
पूर्वी लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के दुर्बुक लालोक निवासी थेनले नूरबू को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को पूर्वी लद्दाख के याक पालक समुदाय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया गया है।
अधिकारियों और स्थानीय हितधारकों ने कहा कि यह पुरस्कार लद्दाख की पारंपरिक डेयरी पद्धतियों, प्राकृतिक सामग्री और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मान से पशुपालकों को अधिक सहयोग मिलेगा तथा डेयरी और ऊन उत्पादों में मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।