फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: बडशाह पुल से झेलम में कूदे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। एसडीआरएफ की क्विक रिएक्शन टीम ने वीरवार को झेलम नदी में अज्ञात युवक के शव को निकालने के लिए तलाशी अभियान फिर से शुरू किया। यह युवक एक दिन पहले बडशाह पुल से नदी में कूद गया था।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि युवक के छलांग लगाने के वायरल हुए वीडियो में युवक पुल की फेंसिंग पर खड़ा हो जाता है। आने जाने वाले वाहन चालकों में कोई भी उसे रोकने की कोशिश नहीं करता। इसी बीच वीडियो में साफ नजर आता है कि एक ऑटो वाला उसको कुछ बोलकर नीचे लाने में सफल हो जाता है लेकिन जैसे ही ऑटो वाला उसको पकड़ने की कोशिश करता है तो युवक तुरंत ही झेलम नदी में छलांग मार देता हैं। एसडीआरएफ ने बुधवार को भी अभियान शुरू किया था लेकिन रात में कम विजिबिलिटी और सुरक्षा कारणों से इस अभियान को रोक दिया गया था। वीरवार को फिर अभियान चलाया गया जो दिन भर जारी रहा। अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed