फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: श्रीनगर में महिला समेत चार आतंकी मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में बुधवार रात एक महिला समेत चार आतंकी मददगारों को गोलाबारूद व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता देने के आरोप हैं। गिरफ्तार ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) में जहूर अहमद मीर, बशीर अहमद भट और गुलाम मोहम्मद भट शामिल हैं। ये सभी हजरतबल के रहने वाले हैं। पकड़ी गई महिला की पहचान शाजिया मोहम्मद निवासी हजरतबल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि इन आतंकी मददगारों के पास एक हैंड ग्रेनेड, एके47 राइफल के 15 राउंड, चार मोबाइल, तीन लेटरहेड और कुछ नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी माॅड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद से श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में ओजीडब्ल्यू र नकेल कसनी शुरू की है। बीते एक सप्ताह में लश्कर से जुड़े आठ आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व बीते शनिवार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई एसडीपीओ खान्यार और एसएचओ नौहट्टा के नेतृत्व में पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सीआरपीएफ और सीआरपीएफ के जवानों ने हवल इलाके में तिबेतियन स्कूल देविआंगन में चलाया था। सुरक्षाबलों ने एक टाटा नेक्सोन गाडी (जेके01एएल5879) में चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार ग्रेनेड, चार मोबाइल, चार फर्जी आधार कार्ड, लश्कर के धमकी भरे चार पोस्टर सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। आरोपियों में रैनावारी का सैयद अहमद पारिमू, नौहट्टा का रमीज अहमद मट्टू, नवाकदल का फिरदौस अहमद भट और बटपोरा का मोहम्मद यासीन भट शामिल है। पुलिस अधिकारी के अनुसार एफआईआर दर्ज कर शुरुआती जांच में सामने आया है कि अब तक पकड़े गए आठ आतंकी मददगार लश्कर के लिए काम कर रहे थे। आतंकवादियों को सहायता प्रदान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed