{"_id":"6a63be6f60c6f422470ba231","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-969151-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कठुआ के ग्रिड स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कठुआ के ग्रिड स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
विकास कार्य के लिए 15.22 करोड़ मंजूर, बिजली आपूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने कठुआ स्थित ग्रिड स्टेशन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। 15.22 करोड़ की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत ग्रिड स्टेशन की क्षमता को 3×50 एमवीए से बढ़ाकर 4×50 एमवीए किया जाएगा। इसके साथ अन्य संबंधित बुनियादी ढांचागत काम भी पूरे किए जाएंगे।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करना और पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को पहले से अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाना है। क्षमता में बढ़ोतरी होने से ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता और विश्वसनीयता में काफी सुधार देखने को मिलेगा। इससे ओवरलोडिंग की समस्या में कमी आएगी।
इससे कठुआ और इसके आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। यह पहल जम्मू-कश्मीर के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और व्यापक बनाने के सरकारी प्रयासों का ही एक हिस्सा है। क्षेत्र में विश्वसनीय और कुशल बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी बल्कि इससे स्थानीय आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।