फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: भूस्खलन से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे बंद होने के कारण कुलगाम में फंसे वाहन। संवाद
काज़ीगुंड में तीन दिनों से फंसे सैकड़ों ट्रक चालक, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसे
विज्ञापन


मीर अर्शिद

कुलगाम (काजीगुंड)। लगातार हो रही बारिश के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। मार्ग बंद होने का सबसे गंभीर असर काजीगुंड में देखने को मिल रहा है, जहां सैकड़ों ट्रक चालक पिछले तीन दिनों से भीषण परेशानियों के बीच फंसे हुए हैं।
हाईवे पर गाड़ियां थम जाने से ड्राइवरों के सामने खाने-पीने और रहने का संकट पैदा हो गया है। प्रशासन की ओर से अब तक राहत या भोजन-पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे चालकों में गहरा रोष है। शौच जैसी मूलभूत सुविधा न होने से स्थिति और भी खराब हो गई है। ऐसे मुश्किल समय में आसपास के कुछ स्थानीय पेट्रोल पंप मालिक आगे आए हैं, जो मानवता की मिसाल पेश करते हुए ड्राइवरों को नहाने और पीने का पानी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी आपबीती सुनाते हुए ट्रक चालक गोपाल दास ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से सड़क किनारे कतार में खड़े हैं और उनके पास न तो भोजन का कोई ठिकाना है और न ही पीने के साफ पानी का इंतज़ाम। उन्होंने कहा कि स्थानीय पेट्रोल पंप चालकों की मदद के बिना उनका जीवन और भी कठिन हो जाता। कहा कि उन्हें बानिहाल तक माल छोड़ना है लेकिन आगे जाने की अनुमति नहीं है। अब माल खराब होने की चिंता भी सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य ट्रक चालक रविंदर सिंह ने कहा कि तीन दिनों से बिना भोजन के सड़क पर दिन काटने पड़ रहे हैं। जो कुछ अपने पास खाने का सामान था, वहा खत्म हो चुका है। कुछ लाने के लिए करीब 3-4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। शौचालय की कोई व्यवस्था न होने से चालकों को भारी असहजता का सामना करना पड़ रहा है। जब भी ट्रैफिक पुलिस से रास्ता खुलने के बारे में पूछा जाता है तो उनका कहना होता है कि संबंधित अधिकारियों से अभी तक ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है।

उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मलबे को हटाने और सड़क साफ करने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग को अभी यातायात के लिए सुरक्षित घोषित नहीं किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें। इसके साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट्स व आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ही मार्ग की सही स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed