फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग की पत्नी सफीना बेग नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुई शामिल

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। बारामुला जिला विकास परिषद (डीडीसी) की पूर्व चेयरपर्सन और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के संस्थापक सदस्य व पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी सफीना बेग ने बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थाम लिया है। सफीना बेग का नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होना घाटी, विशेषकर उत्तर कश्मीर की राजनीति में एक बेहद महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक विशेष राजनीतिक समारोह के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री व पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सफीना बेग का पार्टी में औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस मौके पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया कि सफीना बेग के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनता के बीच उनकी गहरी पैठ से संगठन को जमीनी स्तर पर और ज्यादा मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

सफीना बेग का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। वह बारामुला डीडीसी की चेयरपर्सन रहने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर हज कमेटी की प्रमुख भी रह चुकी हैं। इससे पहले वह पीडीपी और सज्जाद लोन की अगुवाई वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने साल 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बारामुला की वागूरा-क्रीरी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था। उत्तर कश्मीर की राजनीति में दशकों से मुजफ्फर हुसैन बेग का एक बड़ा राजनीतिक रसूख रहा है। ऐसे में सफीना बेग के इस कदम से नेशनल कॉन्फ्रेंस को बारामुला और आसपास के इलाकों में एक बड़ी सियासी बढ़त मिलने की उम्मीद है। पार्टी मुख्यालय नवाए सुबह में जश्न का माहौल दिखा। सफीना बेग के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ वहां नाचते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed