{"_id":"6a4ea2325e78d3137101053e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-956196-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नौगाम में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात तीन सीआरपीएफ जवान वाहन की टक्कर से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नौगाम में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात तीन सीआरपीएफ जवान वाहन की टक्कर से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के नौगाम इलाके में तेंगन बाईपास क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 6:05 बजे उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 148वीं बटालियन की डी-कंपनी के जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीनों जवानों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
इस हादसे में घायल हुए जवानों की पहचान कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल तस्नील हुड्डा और हवलदार अवधेश प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद सीआरपीएफ की 110वीं बटालियन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायल साथियों को वहां से सुरक्षित निकाला और इलाज के लिए पास के उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में उपचाराधीन तीनों जवानों की स्थिति फिलहाल पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस संवेदनशील घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को गिरफ्तार कर आगे की तफ्तीश की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सही वजहों का पता लगाया जा सके।