फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, साइबर अपराध नियंत्रण केंद्र में कई अधिकारियों के तबादले

विज्ञापन
jammu kashmir news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। उपराज्यपाल के आदेश पर जारी इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नवगठित जम्मू-कश्मीर साइबर अपराध समन्वय केंद्र में बड़े स्तर पर तैनातियां की गई हैं।

आदेश के अनुसार शेख जुनैद महमूद प्रभारी आईजीपी को स्थानांतरित कर जम्मू-कश्मीर साइबर अपराध समन्वय केंद्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। समीर शर्मा डीआईजी सशस्त्र जम्मू को अब डीआईजी, जम्मू-कश्मीर साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पद पर तैनात किया गया है। मोहम्मद यासीन किचलू प्रिंसिपल एसटीसी तलवाड़ा को स्थानांतरित कर एसएसपी प्रशासनिक विंग बनाया गया है। उनके पास एसएसपी साइबर ऑपरेशंस विंग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। रामनीश गुप्ता एसएसपी सीआईसीई जम्मू को स्थानांतरित कर एसएसपी साइबर इन्वेस्टिगेशन विंग के पद पर नियुक्त किया गया है। श्वेतांबरी शर्मा जो पोस्टिंग के आदेशों की प्रतीक्षा में थीं, उन्हें एसपी, ऑनलाइन क्राइम अगेंस्ट वीमेन एंड चिल्ड्रन विंग के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed