{"_id":"6a57d580530ea6281d0a8314","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-961740-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कॉन्फ्रेंस चला रही भाजपा का एजेंडा : रूहुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कॉन्फ्रेंस चला रही भाजपा का एजेंडा : रूहुल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। श्रीनगर सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने एक बार फिर नेशनल कॉन्फ्रेंस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी भाजपा के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान एनसी ने जम्मू-कश्मीर की खोई हुई पहचान और अधिकारों की बहाली के लिए संघर्ष करने का वादा किया था लेकिन अब वह उन वादों से पीछे हट गई है।
बिजबिहाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए आगा रूहुल्ला ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की पहचान छीन ली और अब एनसी भी उन्हीं मुद्दों को छोड़कर केवल राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने की मांग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा भी राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कर रही है और एनसी भी उसी मांग तक सीमित हो गई है, जबकि अनुच्छेद 370 की बहाली के मुद्दे को पीछे छोड़ दिया गया है। सांसद ने कहा कि वह दिल्ली की सत्ता के खिलाफ पहले भी लड़ते रहे हैं और आगे भी लोगों के अधिकारों और पहचान की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाज को हर मंच तक पहुंचाना है।
श्री अमरनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए आगा रू हुल्लाह ने कहा कि उनकी यात्रा से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहनी चाहिए लेकिन यात्रा के दौरान श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमलोगों की आवाजाही पर लगने वाली पाबंदियों से जनता को भारी परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री ने कभी गंभीरता से नहीं उठाया। नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।