{"_id":"6a568bfc3a5c8a48e30ad07d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-961065-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पुलवामा में जंगली भांग की नष्ट, मेडिकल दुकानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पुलवामा में जंगली भांग की नष्ट, मेडिकल दुकानों का निरीक्षण
विज्ञापन
पुलवामा में नष्ट की जंगली भांग। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। पुलिस ने जिलेभर में नशे के खिलाफ बहुआयामी अभियान जारी रखते हुए कई रोकथाम और प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की।
अभियान के तहत, पुलिस पोस्ट रहमू की टीम ने ठोकरपोरा और मीरगुंड में सड़क किनारे उगी जंगली भांग (कैनाबिस) की पहचान कर राजस्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस पोस्ट नेवा की टीम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, नंबरदार, स्वयंसेवकों, औकाफ कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर वानपोरा में सरकारी भूमि पर उगी जंगली भांग को नष्ट किया।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकना और उनकी उपलब्धता को कम करना है। इसके अलावा, पुलिस स्टेशन काकापोरा की टीम ने क्षेत्र की विभिन्न मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया।