{"_id":"6a5540c30b45b522d80936ee","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-959937-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सोने के सिक्कों के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सोने के सिक्कों के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने सोने के सिक्कों के नाम पर 12 लाख की कथित ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सज्जाद अहमद बेग निवासी ड्रावे, लारनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, थाना लारनू में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामला श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके साथियों ने उसे रियायती दर पर सोने के सिक्के उपलब्ध कराने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी की। आरोप है कि तय लेन-देन के दौरान शिकायतकर्ता को एक नाके पर रोक लिया गया, जहां कथित तौर पर सोने के सिक्के उससे ले लिए गए और उसे धोखा देकर फरार हो गए।
जांच के दौरान अनंतनाग पुलिस ने मौखिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए, जिनसे आरोपी और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। आरोपी को पहले मिली अग्रिम जमानत को पुलिस ने न्यायालय में चुनौती दी, जिसके बाद न्यायालय ने जमानत रद्द कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे ठगी नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद