{"_id":"6ac15a60a4e51bb33308160a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1029810-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के बीच मुकाबला बराबरी पर, अगला सत्र होगा निर्णायक : मिथुन मन्हास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के बीच मुकाबला बराबरी पर, अगला सत्र होगा निर्णायक : मिथुन मन्हास
विज्ञापन
श्रीनगर। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी फाइनल रोमांचक मोड़ पर है और दोनों टीमें बराबरी की स्थिति में हैं। मैच के इतर बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले दिन का पहला सत्र बेहद अहम साबित होगा और जो भी टीम उस दौरान बेहतर खेल दिखाएगी, मैच उसी के पाले में जाने की संभावना अधिक रहेगी। मन्हास ने मुकाबले के विश्लेषण में कहा कि घाटी में चार दशकों के लंबे अंतराल के बाद इस स्तर का मुकाबला आयोजित हो रहा है। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में मजबूत प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की, वहीं शेष भारत ने भी शानदार वापसी कर मुकाबले को बेहद कड़ा बना दिया है। ऐसे में अगले दिन के शुरुआती खेल पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
घाटी में क्रिकेट के माहौल और दर्शकों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का समर्थन बेहद उत्साहजनक रहा है। चार दशक बाद इतने बड़े आयोजन से प्रशंसकों में नई उमंग देखने को मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के बड़े आयोजनों से स्थानीय युवा खिलाड़ियों को अपने आदर्शों को करीब से देखने, उनसे सीखने और प्रेरणा लेने का सीधा अवसर मिलता है। क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को देखते हुए भविष्य में यहां और भी बड़े मुकाबले आयोजित होने की पूरी संभावना है। जम्मू-कश्मीर में आईपीएल या अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के सवाल पर मन्हास ने कहा कि इसका अंतिम निर्णय क्रिकेट संघों और संबंधित प्राधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में है।
उन्होंने हाल ही में गठित जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संस्था के कामकाज पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे आधुनिक स्टेडियम और बुनियादी ढांचे का निर्माण करेंगे, जिससे घाटी में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीमों की हालिया उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। पुरुष और महिला दोनों टीमों द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन की प्रशंसा की और भारतीय क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए जय शाह के योगदान को भी रेखांकित किया।