फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

केंद्र से शासन करने के लिए जम्मू कश्मीर में भ्रम पैदा कर रही भाजपा: विकार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने भाजपा पर केंद्र शासित प्रदेश में भ्रम का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र से सीधे शासन करने के लिए ऐसा किया जा रहा।
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वाल्टेंगो क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए वानी ने कहा, भाजपा सत्ता के लिए अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए देश में झूठ और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने गलत नीतियों के कारण जम्मू-कश्मीर को हुए नुकसान के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि जम्मू-कश्मीर में यूपीए-1 और यूपीए-2 द्वारा शुरू की गई विकासात्मक प्रक्रिया कहीं नहीं दिखती है। भाजपा शासन में जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी, विकास की कमी, महंगाई और कठिनाइयों ने आम लोगों की स्थिति को और दयनीय बना दिया है।
विज्ञापन

वानी ने कहा कि लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक संस्थानों को एक के बाद एक निशाना बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वास्तविक आवाजों को दबाना है जबकि भाजपा द्वारा सत्ता में बने रहने के लिए नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed