फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kashmir This year police recovered 800 stolen and lost mobiles

Kashmir Cyber Crime: इस साल पुलिस ने चोरी और गुम हुए 800 मोबाइल किए रिकवर

Fri, 07 Oct 2022 09:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 09:57 AM IST
सार

एसपी साइबर पुलिस कश्मीर इफ्तिखार तालिब ने कहा कि इस वर्ष करीब 800 मोबाइल रिकवर किए गए हैं। ये मोबाइल चोरी या गुम हुए थे। इन्हें इनके मालिकों को लौटा दिया गया है।

विज्ञापन
kashmir This year police recovered 800 stolen and lost mobiles
श्रीनगर में आयोजित साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : पुलिस पीआरओ

विस्तार

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और जिला गांदरबल में साइबर पुलिस कश्मीर ने साइबर जागरूकता दिवस मनाया। इसमें पुलिस अधिकारियों और आम जनता ने भी भाग लिया। इस प्रोग्राम का मुख्य मकसद लोगों में बढ़ रहे साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता पैदा करना। एसपी साइबर पुलिस कश्मीर इफ्तिखार तालिब ने कहा कि इस वर्ष करीब 800 मोबाइल रिकवर किए गए हैं। ये मोबाइल चोरी या गुम हुए थे। इन्हें इनके मालिकों को लौटा दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी इफ्तिखार तालिब ने कहा, साइबर जागरूकता दिवस मनाने का मकसद यह है कि लोगों में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता आए। लोगों को पता चले कि साइबर क्राइम क्या है और इससे कैसे बचा जाए। उसी कड़ी में यह हमारी कोशिश है कि जितनी हम लोगों में जागरूकता फैलाएंगे। उतना ही साइबर क्राइम पर नियंत्रण करने में कामयाब होंगे
विज्ञापन

 

kashmir This year police recovered 800 stolen and lost mobiles
गांदरबल में आयोजित साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : पुलिस पीआरओ
एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने का सबसे आसान तरीका यही है कि आप किसी भी अनजान आदमी की वीडियो कॉल रिसीव न करें। अगर किसी के साथ ऐसी वारदात हो जाती है तो उसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। साइबर पुलिस स्टेशन में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि सभी लोगअपने वाईफाई और हॉटस्पॉट का पासवर्ड सुरक्षित रखें। आपके डाटा को चोरी करके गलत उपयोग किया जा सकता है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। अपना पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें।

इस मौके पर साइबर पुलिस ने लोगों के चोरी या गुम हुए 100 मोबाइल भी लौटाए। इन्हें पुलिस ने रिकवर किया था। एसपी इफ्तिखार तालिब ने कहा कि इस साल अभी तक 700-800 मोबाइल रिकवर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed