{"_id":"633b4b48ade2b62cf90a960d","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2694240184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: अनंतनाग में दुष्कर्म मामले में एक और स्वघोषित पत्रकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: अनंतनाग में दुष्कर्म मामले में एक और स्वघोषित पत्रकार गिरफ्तार
Tue, 04 Oct 2022 09:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:24 AM IST
विज्ञापन
रेप का विरोध,नजीर बने मामले
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने दुष्कर्म और जबरन वसूली के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले महिला की शकायत पर एक पत्रकार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान शाह के रूप में हुई है। इससे पहले गिरफ्तार स्वघोषित पत्रकार की पहचान अनंतनाग के काजी बाग निवासी नदीम अहमद गनी उर्फ नदीम नाडु के रूप में हुई थी। अधिकारी के मुताबिक शाह एक स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र में पत्रकार के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर में कुछ जगहों पर दबिश देने के बाद गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने लोगों से मदद मांगने के लिए बनाए गए अपने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पीड़िता को बहला-फुसलाकर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता मध्य कश्मीर के एक संस्थान की छात्रा है, उसने आरोपियों पर उसके गहने छीनने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना श्रीनगर में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन