फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   congress leader Vikar Rasool said BJP is strangling democracy in Jammu and Kashmir

विकार रसूल बोले: भाजपा जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का गला घोंट रही

Fri, 30 Sep 2022 04:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 04:57 PM IST
सार

विकार रसूल ने कहा कि यह हमारी बदकिस्मती है कि यहां चुनावी प्रक्रिया बार-बार स्थगित हो रही है, जबकि बाकी राज्यों में समय पर चुनाव हो रहे हैं। ये कहीं न कहीं भाजपा की साजिश है।

विज्ञापन
congress leader Vikar Rasool said BJP is strangling democracy in Jammu and Kashmir
Vikar Rasool Wani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विकार रसूल ने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का गला घोंट रही है। विकार रसूल ने कहा कि यह हमारी बदकिस्मती है कि यहां चुनावी प्रक्रिया बार-बार स्थगित हो रही है, जबकि बाकी राज्यों में समय पर चुनाव हो रहे हैं। ये कहीं न कहीं भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा कि इन्होंने यूटी भी इसलिए बनाया ताकि यहां चुनाव न करवाने पड़े।
विज्ञापन


विकार रसूल ने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि भाजपा जम्मू कश्मीर में जम्हूरियत का गला घोंट रही है। हम चाहते हैं चुनाव हों और हम उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारा वर्कर जो सोया हुआ था वो भी पार्टी को मजबूत करने के लिए जाग चुका है। हम चाहते हैं कि जल्दी चुनाव हों और हम उसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। एक सवाल के जवाब में विकार रसूल ने कहा कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उनका पिछला रिकॉर्ड खंगालना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल मोहन भागवत मस्जिदों में जा रहे हैं जो ढोंग है और हम चाहते हैं सरकार को दोनों तरफ बराबर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की रणनीति को लेकर रसूल ने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लिए हमेशा सही साबित हुई है। कांग्रेस ने ही यहां 370 दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा यहां के लोगों की भलाई के लिए काम किए हैं। अभी जो लोगों के मुद्दे हैं उन्हें सुलझाने की जरूरत है। बेरोजगारी दर 32 प्रतिशत है, महंगाई बढ़ रही है, कैजुअल लेबर और कांट्रेक्च्युअल लेबर की लंबित मांगें हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो पार्टी में बुजुर्ग बचें हैं, उन्हें पूरी इज्जत मिलेगी, लेकिन 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 80 प्रतिशत नौजवान सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed