{"_id":"631f9b13761bf525427cb3df","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2678539158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से निकली फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली कश्मीर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से निकली फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली कश्मीर पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली अपनी यात्रा के चौथे दिन सोमवार को जम्मू से होते हुए कश्मीर में दाखिल हुई। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि ये 75 राइडर डल झील, शंकराचार्य मंदिर और हजरतबल के दर्शन करेंगे।
रविवार को थ्रिल राइड टीम ने जम्मू के प्रतिष्ठित महाराजा हरि सिंह पैलेस का दौरा किया था। यहां फिटनेस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम में बाइकर्स को मोमेंटो भेंट किए गए थे। सेना के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक इस राइड को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 सितंबर को दिल्ली में हरी झंडी दिखाई थी।
प्रवक्ता ने बताया कि राइडर्स 75 दिनों में 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थानों का दौरा करेंगे। फ्रीडम मोटो राइड 6 अलग-अलग जगहों पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जाएगी। यह सियाचिन बेस कैंप का भी दौरा करेगी। लद्दाख पहुंचने पर बाइकर्स जोजिला दर्रा और द्रास जाएंगे और कारगिल युद्ध स्मारक में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद बाइकर्स लेह के लिए रवाना होंगे।