फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

श्रीनगर और राजोरी में मुठभेड़

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर/राजोरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार देर शाम राजोरी व श्रीनगर में शुरू हुई मुठभेड़ में शुरूआती फायरिंग में एक जवान घायल हो गया। एक आतंकी भी घायल हुआ है। दोनों जगह ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार आतंकियों ने नौहट्टा इलाके के रेडपोरा पार्क के पास सुरक्षा बलों की पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस दौरान सतर्क जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरूआती फायरिंग में रामबन के बटोत का निवासी जवान सरफराज अहमद घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच आतंकी घनी बस्ती में भाग निकले। यहां मकान बिल्कुल पास-पास होने की वजह से ऑपरेशन को सतर्कतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मौके से एक मोटरसाइकिल और एक एके 47 बरामद की गई है। घर-घर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, राजोरी में बुद्धल के तरगायी इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पिछले दिनों दरहाल के परगाल क्षेत्र में सेना की पोस्ट पर फिदायीन हमले के बाद से सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। देर रात रुक-रुक कर फायरिंग जारी थी। परगाल हमले के बाद से सेना व पुलिस बुद्धल, कंडी, दरहाल के इलाकों को खंगाल रही है। सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान रविवार शाम करीब 8 बजे सुजान के जंगली इलाके में आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए जबरदस्त फायरिंग की। एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम ने कहा कि मुठभेड़ जारी है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। जल्द ही ऑपरेशन अंजाम तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुजान के पास ही है लश्कर कमांडर तालिब शाह का घर
पिछले महीने पकड़े गए लश्कर कमांडर तालिब हुसैन शाह का घर सुजान के जंगल से कुछ ही दूरी पर है। कंडी के दराज का रहने वाला तालिब कंडी बुद्धल में आतंकवाद को जिंदा करने में लगा था। तालिब सुजान के जंगल क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुजान के जंगल में छिपकर फायरिंग कर रहे आतंकी भी तालिब के आतंकी नेटवर्क का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed