फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

श्रीनगर में ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय में आग, रिकॉर्ड राख

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मौलाना आजाद (एमए) रोड पर स्थित ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय कार्यालय में आग लग गई। इसमें रिकॉर्ड पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग मुख्यालय की अंतिम मंजिल में लगी। दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घटना में मुख्यालय की अंतिम मंजिल में पड़ा सारा रिकॉर्ड जल गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग की घटना की सूचना सुबह 4:10 बजे मिली और सबसे पहले नजदीक के एमए रोड स्टेशन से दमकल की गाड़ियां 4:13 बजे पहुंची।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि अगर इमारत में पड़े गैस सिलिंडर और विस्फोटक इसकी चपेट में आते तो आग और भयंकर रूप ले सकती थी। अधिकारी के अनुसार इस इमारत का फायर ऑडिट किया गया था और उन्हें कई कदम उठाने को कहा था। विभाग ने उच्च अधिकारियों को लिखा था, लेकिन क्लीयरेंस अभी तक नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की घटना को लेकर संभागीय आयुक्त पीके पोल ने कहा, ये घटनाएं खासकर कश्मीर में लकड़ी की छत के कारण होती हैं। अग्नि और आपातकालीन सेवा विभाग सरकारी विभागों के सभी प्रमुख कार्यालयों का दौरा करेगा और वहां एक फायर ऑडिट करेगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed