{"_id":"62855a1ebf05b756a97f393f","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2600981130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में मारे गए दो नागरिक निर्दोष पाए गए तो परिवार को नौकरी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में मारे गए दो नागरिक निर्दोष पाए गए तो परिवार को नौकरी मिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर के मंडलायुक्तपीके पोल ने कहा कि पुलवामा में दो नागरिकों की हत्या की जांच जारी है। अगर दोनों लोग निर्दोष पाए जाते हैं तो सरकार एसआरओ 43 के तहत दोनों नागरिकों के परिजनों को नौकरी देगी।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पोल ने कहा कि पुलवामा में नागरिक हत्याओं की मजिस्ट्रेट जांच पहले से ही चल रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और अगर उनकी संलिप्तता नहीं पाई जाती है तो सभी राहत उपाय और एसआरओ 43 के लाभ उनके परिवारों को प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान निदेशक स्वास्थ्य सेवा (कश्मीर) डॉ. मुश्ताक अहमद और रोटरी क्लब के प्रमुख डॉ. राजीव प्रधान उनके साथ थे।
रोटरी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर के बारे में पोल ने कहा कि तीसरी कोरोना लहर के कारण लंबित सर्जरी को निपटाया गया है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस शिविर में लगभग 14-15 ऑपरेशन थिएटरों में लगभग 2100 सर्जरी की गई हैं, जो सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक अंजाम दी गईं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कश्मीर के उत्तरी और मध्य जिलों में किए गए। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अनुरोध पर शिविर का आयोजन दक्षिण कश्मीर में भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इंटरनेशनल रोटरी गवर्नर डॉ. राजीव प्रधान ने कहा कि क्लब विभिन्न देशों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। उत्तरी और मध्य कश्मीर के बाद आने वाले दिनों में उपराज्यपाल के अनुरोध पर दक्षिण कश्मीर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (कश्मीर) डॉ. मुश्ताक अहमद ने कहा कि कोविड 19 की तीसरी लहर के कारण लगभग 8000 सर्जरी लंबित थी और पिछले एक सप्ताह में 2100 से अधिक बड़ी सर्जरी की र्गइं।
उन्होंने कहा, हमें पहले ही संभागीय आयुक्त से लंबित सर्जरी को मंजूरी देने के निर्देश मिल चुके हैं। हम इसे जल्द से जल्द करेंगे। हृदय प्रत्यारोपण (हार्ट ट्रांसप्लांट) सर्जरी के बारे में उन्होंने कहा कि उन रोगियों की पहचान के लिए एक सर्वेक्षण किया जाएगा। इनके पंजीकरण के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें, पुलिस के अनुसार पुलवामा में दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो लोग क्रॉस फायरिंग में मारे गए थे। लोगों ने इन्हें बेकसूर बताया था।