{"_id":"627accb4449ccc0cb82f8c3d","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu259552115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शांति के लिए दृढ़ता के साथ काम जारी रखें जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में शांति के लिए दृढ़ता के साथ काम जारी रखें जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने मंगलवार को कश्मीर स्थित सेना की चिनार कोर के जनरल-अफसर-कमांडिंग (जीओसी) के तौर पर पदभार संभाला। जीओसी का पदभार संभालने के बाद, उन्होंने श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में चिनार कोर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनरल ने चिनार कोर के जवानों को संबोधित करते हुए उन्हें कश्मीर में शांति और स्थिरता की खोज में अडिग समर्पण और दृढ़ता के साथ काम करना जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जवानों से नागरिकों से जुड़ने के लिए आवश्यक अतिरिक्त कदम उठाने को कहा ताकि संयुक्त रूप से सामान्य उद्देश्य की दिशा में काम किया जा सके।
भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला को दिसंबर 1987 में कमीशन किया गया था और उनका 35 साल का शानदार सैन्य करियर रहा है, जिसके दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों पर सेवाएं निभाई हैं। ब्रिगेड मेजर के रूप में, जनरल ऑफिसर ने ऑपरेशन पराक्त्रस्म के दौरान रेगिस्तानी क्षेत्र में सेवा की है। उन्होंने कश्मीर में उथल-पुथल के वर्षों के दौरान चिनार कॉर्प्स में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ और उत्तरी कमान में मेजर जनरल जनरल स्टाफ के रूप में कार्य किया है, जिसमें वह आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार थे। अपने कमांड कार्यकाल में उन्होंने रेगिस्तान में एक राजपूताना राइफल्स बटालियन की कमान संभाली है। उन्होंने उत्तरी कश्मीर में वज्र डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की फरकियां ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर के रूप में नियंत्रण रेखा के साथ स्थित क्षेत्र में काम किया है। 1987 से कई कार्यकालों के लिए यहां सेवा करने वाले जनरल ऑफिसर को जम्मू और कश्मीर के बारे में गहन समझ है।