फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

श्रीनगर में हजरतबल में पढ़ी गई ईद की नमाज

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई। वहीं मंगलवार को हुई बारिश ने नमाज को प्रभावित किया। दरगाह हजरतबल प्रबंधन ने नमाज का समय सुबह 10:30 बजे रखा था, लेकिन नमाज 15 मिनट पहले ही पढ़ी गई, जिस से लोग काफी नाराज नजर आए। हालांकि दरगाह प्रबंधन ने तुरंत ही दूसरी जमात की घोषणा की लेकिन लोगों के अनुसार प्रशासन ने इस नमाज के लिए सही प्रबंध नहीं किए थे। इसके चलते बारिश के बीच लोगों की नमाज छूट गई।
विज्ञापन

दरगाह में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि वह दुआ करते हैं कि यहां के लोगो की मुश्किलें दूर हों। कुछ नमाजियों ने दरगाह प्रबंधन द्वारा किए गए इंतजाम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब प्रबंधन को पता था कि दो साल बाद यह नमाज दरगाह में होनी है तो उस हिसाब से प्रबंध क्यों नहीं किए गए। वहीं, जामिया मस्जिद और ईदगाह में नमाज की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

जामिया के पास तैनात पुलिस पर पथराव
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित जंगलात मंडी क्षेत्र की जामिया मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। वहां कुछ शरारती तत्वों ने जामिया के आसपास तैनात जम्मू कश्मीर पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी के अनुसार कुछ मिनट में हालात काबू कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed