{"_id":"61f4465f07e6cf1f4324b339","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2527424128","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, कान को छूकर निकल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, कान को छूकर निकल गई
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पुलिस कर्मी पर दिन दहाड़े आतंकी ने गोली चला दी। हालांकि निशाना चूकने से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। गोली कान को छूकर निकल गई। इसके बाद आतंकी फरार हो गया। हमले के तुरंत बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक खबर लिखे जाने तक आतंकी का सुराग नहीं लग पाया था।
जानकारी के अनुसार हमला श्रीनगर के बटमालू इलाके की एसडी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर को हुआ। एक चश्मदीद ने बताया कि मुनीर मेहराज अपने घर में दाखिल हो रहा था। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात बंदूकधारी ने उस पर गोली चला दी। निशाना चूकने से गोली कान को हलके से छू कर निकल गई। चश्मदीद के मुताबिक जिस समय हमला हुआ मुनीर की गोद में उसका बच्चा और हाथ में रोटियां थीं। मुनीर जम्मू-कश्मीर पुलिस में बतौर कांस्टेबल है।
हमले में गोली चलने की आवाज चलने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान आसपास के इलाकों को घेरे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया।