सुरक्षाबलों की कोर ग्रुप की बैठक: घाटी में हाइब्रिड आतंकी, सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार चुनौती, आतंकियों के खिलाफ और तेज होगी कार्रवाई
श्रीनगर में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की कोर ग्रुप की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें आतंकवाद, घुसपैठ और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे दुष्प्रचार को लेकर व्यापक रणनीति पर विचार विर्मश हुआ। बैठक में पुलिस, सेना और अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में स्थित सेना के 15 कोर मुख्यालय में शुक्रवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में सुरक्षा रणनीति तैयारी की गई। बैठक में हाइब्रिड आतंकियों से निपटने की रणनीति, पीओके में आतंकी हरकत को देख एलओसी पर सतकर्ता, सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी तत्वों का दुष्प्रचार, ओजीडब्ल्यू नेटवर्क आदि अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कोर ग्रुप ने आतंकवादी संगठनों और उनके आकाओं की नई रणनीति पर चर्चा की, जिसमें हाइब्रिड आतंकवादियों के उपयोग और सॉफ्ट टारगेट को निशाना बनाना शामिल हैं।
एसआईए की स्थापना और एनआईए की बढ़ी कार्रवाई
2021 में मारे गए 15 आतंकी सुरक्षाबलों के लिए नए नाम थे जो उनके रडार पर नहीं थे। एसआईए की स्थापना और एनआईए की बढ़ी कार्रवाई जांच प्रयासों का प्रभाव दिखा रही है। ये प्रयास नशा, हवाला और ओजीडब्ल्यू नेटवर्क को लक्षित करने में प्रभावी रहे हैं। जानबूझकर आतंकवादियों को पनाह देने वालों पर कानूनी कार्रवाई बढ़ाई जा रही है।
वर्ष 2021 में घुसपैठ, आतंकवादी घटनाओं व आतंकी भर्ती में कमी
सेना के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने बताया कि कोर ग्रुप ने 2021 के खुफिया इनपुट और सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा की। वर्ष 2021 में घुसपैठ, आतंकवादी घटनाओं व आतंकी भर्ती में कमी, लोगों की सूचनाओं के आधार पर ऑपेरशनों में वृद्धि हुई। कानून और व्यवस्था की स्थिति में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ।
सुरक्षाबलों को नुकसान में कमी, आतंकवादियों की गिरफ्तारी और ओजीडब्ल्यू के खिलाफ कार्रवाई खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त संचालन और गतिविधियों के प्रभावी संचालन की ओर इशारा करते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने में वृद्धि हुई है।
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह रहे मौजूद
बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने फ्रंटलाइन सैनिकों और सभी एजेंसियों के कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने की। बैठक में कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार, सीआरपीएफ की आईजी (श्रीनगर सेक्टर) चारु सिन्हा के अलावा नागरिक प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।