फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Hurriyat leaders duped medical and engineering candidates, disclosed in SIA chargesheet

जम्मू-कश्मीर: हुर्रियत नेताओं ने मेडिकल और इंजीनियरिंग उम्मीदवारों को ठगा, एसआईए की चार्जशीट में खुलासा 

Mon, 03 Jan 2022 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो एजेंसी, दिल्ली/श्रीनगर
एजेंसी, दिल्ली/श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jan 2022 02:03 AM IST
सार

पाकिस्तान में सीटें बेचने के मामले में दाखिल चार्जशीट में जांए एजेंसी ने किया उल्लेख। हुर्रियत कांफ्रेंस के कुछ नेताओं, अलगाववादी नेताओं के एक धड़े पर पाकिस्तान में इंजीनियरिंग सीटों को बेचने का आरोप है।   
 

विज्ञापन
Hurriyat leaders duped medical and engineering candidates, disclosed in SIA chargesheet
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock

विस्तार

हुर्रियत कांफ्रेंस के कुछ नेताओं, अलगाववादी नेताओं के एक धड़े ने पाकिस्तान में इंजीनियरिंग और मेडिकल सीटों के लिए संभावित छात्रों को कश्मीर की कुछ परामर्श दात्री फर्मों के जरिए अपने जाल में फंसाया। इन नेताओं ने इन्हें ठगने के लिए फर्जी नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा का भी आयोजन करवा दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में दाखिल चार्जशीट में इस तथ्य का उल्लेख किया है। 

विज्ञापन


राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) द्वारा दायर दाखिल किए गए आरोप पत्र में ऐसे कई उदाहरणों को उजागर किया गया है जहां माता-पिता को वैध यात्रा दस्तावेजों का उपयोग करके सीमा पार ले जाया गया था, लेकिन बाद में अपने बच्चों के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त पैसे देने के लिए मजबूर किया गया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी पता चला कि छात्रों / अभिभावकों को आरोपियों द्वारा ठगा गया था। उन्हें एमबीबीएस में प्रवेश के लिए पाकिस्तान भेजा गया था, हालांकि, उनके प्रवेश पत्र नकली पाए जाने के बाद (वे) निराश हो गए थे। एसआईए की चार्जशीट में पाया गया कि कथित रूप से ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें माता-पिता / छात्रों को पूरी तरह से निराशा की स्थिति में डाल दिया गया ताकि उनसे अतिरिक्त पैसा वसूल जा सके और इस पैसे को कश्मीर घाटी में आतंक के पनाहगारों तक पहुंचाया जा सके। 


 
एसआईए की पहली चार्जशीट
यह जम्मू-कश्मीर पुलिस की नवगठित जांच एजेंसी एसआईए द्वारा दायर की गई पहली चार्जशीट है, जिसमें कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर पाकिस्तान में एमबीबीएस सीटें बेचने और केंद्र शासित प्रदेश में अशांति फैलाने के लिए पैसे का इस्तेमाल करने के लिए नौ लोगों का नाम लिया गया, जिनमें ज्यादातर अलगाववादी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed