फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर का विकासकरना सपना- बारला

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला ने कहा कि केंद्र सरकार का सपना जम्मू और कश्मीर का विकास करना है। वर्तमान में सरकार की तरफ से जनपहुंच कार्यक्रम जमीनी स्तर पर लोगों की मूलभूत समस्याओं को जानने के लिए शुरू किया गया है ताकि इसका समय पर समाधान किया जा सके। केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर कुपवाड़ा पहुंचे मंत्री डीडीसी सदस्यों, बीडीसी अध्यक्षों, पीआरआई और प्रशासन की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सीमांत जिला कुपवाड़ा के जनप्रतिनिधियों से बात करते हुए आश्वासन दिया कि पंचायती राज संस्थानों और जनता द्वारा पेश किए गए अनुरोध, मुद्दों और शिकायतों पर ध्यान दिया गया है और इसे केंद्र स्तर पर सरकार के साथ-साथ उपराज्यपाल के साथ निवारण के लिए रखा जाएगा। वह यहां के लोगों के शांतिपूर्ण माहौल व सहयोगात्मक रवैये से बहुत प्रभावित हैं। कुछ निहित स्वार्थी लोग देश के बाकी हिस्सों को कश्मीर की स्थिति के बारे में गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

जॉन बारला ने कहा कि वह पूरे भारत के लोगों को कश्मीरी लोगों के शांतिपूर्ण माहौल और आतिथ्य के बारे में बताएंगे। त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली की सफल स्थापना के लिए पंचायती राज संस्थाओं और प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के इतिहास में पहली बार जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए सरकार की त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली उपलब्ध हुई है। प्रशासन और पीआरआई की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पहले से ही लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों पर काम कर रही है और कई नई योजनाएं भी पाइपलाइन में हैं। सभी के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है ताकि इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से उन योजनाओं के सार-संग्रह का अध्ययन करने का आग्रह किया, जो उन्हें पहले प्रदान की गई थीं, ताकि क्षेत्र में उनका उचित उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed