फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,primary school open in shrinagar

घाटी में लॉकडाउन के बाद खुले प्राइमरी स्कूल

विज्ञापन
jammu kashmir news,primary school open in shrinagar
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में लॉकडाउन के बाद से बंद प्राइमरी स्कूल भी सोमवार से खुल गए। सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए काफी उत्साहित दिखे, लेकिन कोरोना के चलते अभिभावक चिंतित भी हैं। इससे पहले सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज खोले गए थे।
विज्ञापन

स्कूलों की तरफ से कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। छात्रों का गेट पर टेंपरेचर चेक कर प्रवेश दिया जा रहा है। हाथ सैनिटाइज किए जा रहे हैं। सिर्फ मास्क पहने छात्रों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। असेंबली और कक्षाओं में भी छात्रों को दूर-दूर बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीनगर के एक स्कूल में पहुंचे तीसरी कक्षा के एक छात्र ने कहा कि स्कूल खुलने की काफी खुशी है। लंबे समय बाद अपने दोस्तों से मिलूंगा। वहीं बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुंचे एक अभिभावक मुश्ताक अहमद ने कहा कि अच्छी बात है बच्चे स्कूल जाएंगे, लेकिन संक्रमण फैलने का डर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड लॉकडाउन के बाद से बंद पड़े स्कूलों में 8 मार्च से केजी से 8वीं तक की कक्षाएं शुरू होनी थीं लेकिन इस बीच कुछ स्कूलों में शिक्षकों के पॉजिटिव पाए जाने के चलते इन कक्षाओं की बहाली टाल दी गई थी, जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 मार्च से ही शुरू कर दिए गए थे। इस बीच डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन कश्मीर की ओर से स्कूलों को सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed