{"_id":"614b8d358ebc3efd1617a5ca","slug":"jammu-kashmir-news-politcal-news-central-minister-ajay-mishra-in-shopian-shrinagar-news-jmu2442274170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें युवा-मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें युवा-मिश्रा
विज्ञापन
शोपियां। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए यह समय की मांग है। सरकार युवाओं की हरसंभव मदद के लिए तैयार है।
केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम में यहां पहुंचे मिश्रा ने बुधवार को क्रमश: 98 लाख और 93 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम केलर और इंडोर स्टेडियम जैनापोरा की ई-नींव भी रखी। साथ ही जिला अस्पताल शोपियां का भी दौरा किया और 25.45 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली डायलिसिस यूनिट का ब्लड बैंक का भी उद्घाटन किया। मंत्री ने कई प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मुलाकात की और उन्हें अपने सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।
केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र चाहता है कि उसके मंत्री जमीनी स्थिति का आकलन करें और जनता से फीडबैक लें। उन्होंने डीडीसी सदस्यों, बीडीसी, यूएलबी, पीआरआई, सिविल सोसाइटी के सदस्य एसटी/एससी सदस्यों, जिले के युवाओं और अन्य राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर उनकी बातों को सुना और उ्चित समाधान का आश्वासन दिया।