{"_id":"614791028ebc3edacc1bdd8a","slug":"jammu-kashmir-news-cycle-rally-in-shrinagar-shrinagar-news-jmu2440072133","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी तत्वों पर कार्रवाई से नहीं हिचकेंगे : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधी तत्वों पर कार्रवाई से नहीं हिचकेंगे : एलजी
विज्ञापन
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वाें पर कड़ी कार्रवाई करने से सरकार जरा भी नहीं हिचकेगी। श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित पेडल फॉर पीस कार्यक्रम में एलजी ने कहा कि हाल के वर्षों में नीति पर बड़ा परिवर्तन आया है। पहले अमन बहाली के लिए मजबूरी वाले हालात थे, वर्तमान में जो नीति है, उसमें अमन प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार किसी भी असामाजिक तत्व को बर्दाश्त नहीं करने वाली। एलजी ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए। वे अपना भविष्य बनाकर अपने परिवार के लिए अच्छा काम करें।
---
30 सितंबर से शहीदों के नाम से
जाने जाएंगे संस्थान और सड़कें
जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मील के पत्थरों, संस्थानों और सड़कों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। इस पर कमेटी काम कर रही है। 30 सितंबर से नामकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एलजी ने कहा कि शहीदों के परिवारों का सरकार विशेष ध्यान रखेगी। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं को सरकार सुनिश्चित करेगी।
एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कायदा कानून की रूटीन ड्यूटी के साथ पुलिस आतंकवाद जैसी चुनौती से निपट रही है। यह बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। पुलिस के सामने ड्रग्स की चुनौती भी है। इन तमाम पहलुओं पर पुलिस महकमा उदाहरण बनकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
---
जम्मू-कश्मीर में शिक्षा, खेल
का बजट दूसरे राज्यों से अधिक
उप राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार खेल और शिक्षा पर दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा बजट खर्च कर रही है। जम्मू-कश्मीर की 1.25 करोड़ की आबादी के लिए खेल व शिक्षा की मद में जो बजट खर्च हो रहा है, वह 12 करोड़ की जनसंख्या वाले महाराष्ट्र से महज 75 करोड़ रुपये कम है। इसी खेल व शिक्षा में हमारा बजट आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश के बजट से दोगुना है।
---
कोरोना पर सावधान रहना होगा
एलजी ने कहा कि प्रदेश के कुल मामलों में इस समय 50 फीसदी केस श्रीनगर से आ रहे हैं। यदि सावधानी नहीं बरती तो हम एक वर्ष पीछे के हालात में जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना रोकथाम के उपायों के लिए बेहद सतर्क रहना होगा।