{"_id":"68764fda1dfcaf10780de70d","slug":"jammu-kashmir-lg-insulted-democracy-should-apologize-said-deputy-cm-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: LG ने किया लोकतंत्र का अपमान, माफी मांगें, पुलिस इतनी बेलगाम तो जिम्मेदार कौन? बोले डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: LG ने किया लोकतंत्र का अपमान, माफी मांगें, पुलिस इतनी बेलगाम तो जिम्मेदार कौन? बोले डिप्टी सीएम
Tue, 15 Jul 2025 06:41 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:41 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने उमर अब्दुल्ला के साथ हुई धक्का-मुक्की को लोकतंत्र का कत्ल और विधानसभा की गरिमा की अवमानना करार दिया। उन्होंने उपराज्यपाल से माफी मांगने और कानून-व्यवस्था पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हाल ही की घटनाओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे लोकतंत्र का कत्ल बताया है। उन्होंने उमर अब्दुल्ला के साथ हुई धक्का-मुक्की की कड़ी निंदा करते हुए इसे सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक संस्थान की अवमानना बताया।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा यह सिर्फ उमर अब्दुल्ला साहब की इंसल्ट नहीं है, यह पूरी जम्मू-कश्मीर विधानसभा की, यहां के लोगों की, और लोकतंत्र की बेइज्जती है। जिन लोगों ने वोट डालकर सरकार बनाई, उनका अपमान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपराज्यपाल (एलजी) की यह जिम्मेदारी है कि वे कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण रखें, और यदि पुलिस बेलगाम है तो इसके लिए जिम्मेदार भी वही हैं। चौधरी ने मांग की कि एलजी को जम्मू-कश्मीर के लोगों, विधानसभा और सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
इतिहास की चर्चा करते हुए उन्होंने 13 जुलाई 1931 की शहादतों का ज़िक्र किया और कहा कि वह बलिदान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ था, न कि किसी राजा या राज्य के खिलाफ। उन्होंने सवाल उठाया कि आज जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, क्या वह अंग्रेजों की सोच और गोडसे की विचारधारा को दर्शाती है?
उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा और कहा, जो राजनीतिक पार्टियां आज चुप हैं, उन्हें जनता तय करेगी कि वे लोकतंत्र के साथ हैं या भाजपा कीA, B या C टीम हैं।
चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि एक संस्था की गरिमा की है। उमर अब्दुल्ला कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि एक मुख्यमंत्री और राजनीतिक दल के प्रमुख हैं। उनके साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।