{"_id":"63fc764e7199c6d6200122d3","slug":"jammu-kashmir-bjp-protest-over-kashmiri-pandit-killing-burns-effigy-of-pakistan-in-srinagar-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Target Killing: श्रीनगर में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, नारेबाजी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Target Killing: श्रीनगर में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, नारेबाजी कर जताया विरोध
Mon, 27 Feb 2023 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:52 PM IST
सार
श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का विरोध किया।
विज्ञापन
Srinagar BJP Protest
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की लक्षित हत्या को लेकर प्रदेशभर में लोगों में रोष है। इसे लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को मध्य कश्मीर के श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का विरोध किया। वहीं, जम्मू में शिवसेना डोगरा फ्रंट ने भी पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मीडिया प्रमुख मंजूर अहमद भट ने कहा, 'पुलवामा में हमारे कश्मीरी पंडित भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आतंकवादियों ने सोची समझी साजिश के तहत शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने की कोशिश की है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी गुट बार-बार कश्मीर की धरती को लहूलुहान करने की नापाक साजिश रचते रहते हैं। लेकिन सुरक्षाबल उनके हर मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा आज पूरी घाटी में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। हम एलजी प्रशासन से घाटी के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने की अपील करते हैं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वहीं, कुलगाम में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले रविवार रात पुलवामा और बारामुला में भी लक्षित हत्याओं के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन