{"_id":"6a6521d1c8419645880b0873","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-969723-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बारिश के चलते पीडीपी ने स्थापना दिवस समारोह स्थगित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बारिश के चलते पीडीपी ने स्थापना दिवस समारोह स्थगित किया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की मुख्य विपक्षी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने लगातार हो रही बारिश और उससे तबाही को देखते हुए अपने स्थापना दिवस समारोह को स्थगित करने का फैसला किया है। कें बारिश और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई जन-धन की हानि को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, 28 जुलाई को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को टालने का निर्णय पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के निर्देशों पर लिया गया है। पार्टी जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश की वजह से स्थिति काफी गंभीर है। कई लोगों की मौत हुई है। आम लोगों की संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा है। आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीडीपी ने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी ने विशेष रूप से राजौरी और पुंछ जिलों के उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है, जिन्होंने हाल ही में हुए बादल फटने की घटनाओं में अपने प्रियजनों को खो दिया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में हालात सामान्य होने के बाद स्थापना दिवस समारोह के आयोजन की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।