{"_id":"6a78df8a13183c88ac07d71f","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-982652-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बच्चों को शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बच्चों को शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने पर दिया जोर
विज्ञापन
मीरवाइज ने फनकारा पार्क का किया उद्घाटन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक ने रविवार को नौगाम में बच्चों के लिए फनकारा एडवेंचर पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे नई पीढ़ी में शारीरिक गतिविधि, रचनात्मकता और प्रकृति से जुड़ाव को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल बताया।
मीरवाइज ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे स्क्रीन, ऑनलाइन गेम और गैजेट्स की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऐसे स्थान बनाए जाएं जहां बच्चे बाहर निकलकर स्वस्थ शारीरिक और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हों। उन्होंने पार्क के प्रकृति के करीब माहौल की सराहना की। मीरवाइज ने कहा कि मजबूत और स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत और स्वस्थ दिमाग जरूरी है। माता-पिता और बच्चे शिक्षा पर ध्यान देते हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन शारीरिक सेहत, व्यायाम और बाहरी गतिविधियों को भी उतनी ही अहमियत मिलनी चाहिए।