फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

विपक्ष के नेता जमीन खो चुके हैं, नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधने के बजाय अपनी कुर्सी बचाएं : तनवीर सादिक

विज्ञापन
jammu and kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता और जदीबल से विधायक तनवीर सादिक ने मंगलवार को विपक्ष के नेता सुनील शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं। पत्रकारों से बात करते हुए सादिक ने कहा कि विपक्ष के नेता विधानसभा के भीतर भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता बिना किसी जमीनी समझ के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं और हार अब उनके दरवाजे तक पहुंच चुकी है।

दिल्ली के जंतर-मंतर सहित विभिन्न जगहों पर जारी विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए सादिक ने कहा कि अगर भाजपा को जनता की जरा भी फिक्र है, तो उसे तुरंत सत्ता छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से नए चुनाव कराए जाने चाहिए ताकि जनता का वास्तविक रुख सामने आ सके। इसके साथ ही तनवीर सादिक ने दावा किया कि विधानसभा सत्र के बाद से ही भाजपा के भीतर भारी बेचैनी है।सादिक ने सलाह देते हुए कहा कि शर्मा को नेशनल कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाने से पहले अपनी खुद की कुर्सी बचाने की चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed