{"_id":"6ace9212d72cc615e300f640","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1038166-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जश्न-ए-डल में दिखाई चप्पुओं की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जश्न-ए-डल में दिखाई चप्पुओं की रफ्तार
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत डल झील के तट पर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव जश्न-ए-डल का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आर्म्ड नीतीश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में इस बहुप्रतीक्षित खेल प्रतियोगिता को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तीन दिवसीय इस आयोजन में आधुनिक जल क्रीड़ाओं के साथ-साथ पारंपरिक कश्मीरी नाव प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया गया है। इसमें कैनोइंग, कयाकिंग, लंबी व छोटी दूरी की तैराकी, रोइंग और स्कलिंग, पारंपरिक डोंगा बोट रेस, फ्लैट-वॉटर कैनो, कयाक हेड-टू-हेड रेस, ड्रैगन बोट रेसिंग और शिकारा रेस जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। आयोजन को 20 श्रेणियों और 46 अलग-अलग प्रतियोगिताओं में बांटा गया है। प्रतिभागियों को अपनी तकनीकी दक्षता, खेल भावना और टीमवर्क प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच मिला है। समारोह को संबोधित करते हुए एडीजीपी आर्म्ड नीतीश कुमार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। एडीजीपी ने जोर देकर कहा कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए पूरे समाज के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, ताकि नई पीढ़ी एक स्वस्थ, अनुशासित और उत्पादक जीवनशैली अपना सके।
इस अवसर पर कश्मीर जोन के आईजीपी सुजीत कुमार, डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज राजीव ओमप्रकाश पांडे, डीआईजी आर्म्ड मकसूद-उल-जमां, डीआईजी आईआर मुबस्सिर लतीफी, एसएसपी श्रीनगर डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती, एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर बिस्मा काजी, स्टाफ ऑफिसर टू एडीजीपी आर्म्ड दलीप कुमार, विभिन्न जेकेएपी और आईआर बटालियनों के कमांडेंट, पुलिस अस्पताल श्रीनगर की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. इरफान गनी तथा जम्मू-कश्मीर कैनोइंग एंड कयाकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित पुलिस व नागरिक प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।