{"_id":"6abad239a0a349c2ab07b983","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1024988-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार 13.264 किलो गांजा-चरस मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार 13.264 किलो गांजा-चरस मिली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा और चरस बरामद किया है। मतीपोरा ब्रिज पर नियमित नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने नशा तस्कर को नायलॉन बैग ले जाते हुए पकड़ा।
बैग की तलाशी लेने पर लगभग 13.264 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान 04 ग्राम चरस भी बरामद हुई। पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान फिरोज अहमद वानी निवासी बटमुरान के रूप में हुई है। पुलिस ने पुलिस स्टेशन केलर में एफआईआर दर्ज कर स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में नशा तस्करी या नशा से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करके सहयोग करें।
लोग ऐसी गतिविधियों की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन में दे सकते हैं। मुखबिरों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।