फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu and Kashmir: Iltija Mufti enters politics Mehbooba appoints daughter as media advisor

जम्मू कश्मीर: इल्तिजा मुफ्ती का राजनीति में प्रवेश, महबूबा ने बेटी को बनाया मीडिया सलाहकार

Thu, 31 Aug 2023 05:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

इल्तिजा मुफ्ती को महबूबा मुफ्ती का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया। पार्टी के इस कदम को 35 वर्षीय इल्तिजा का राजनीति में प्रवेश माना जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Iltija Mufti enters politics Mehbooba appoints daughter as media advisor
iltija mufti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इल्तिजा मुफ्ती को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष और उनकी मां महबूबा मुफ्ती का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया। बुधवार को पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। पार्टी के इस कदम को 35 वर्षीय इल्तिजा का राजनीति में प्रवेश माना जा रहा है। वर्ष 2019 में जब जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा के सभी नेता गिरफ्तार थे उसी समय से इल्तिजा अपनी मां के सोशल मीडिया हैंडल की प्रभारी हैं।

विज्ञापन


इल्तिजा ने भाजपा पर साधा निशाना

महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भाजपा पर बच्चों के मन में जहर घोलने का आरोप लगाया। अपनी मां के साथ आईं इल्तिजा ने मीडिया से कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखे हैं जहां बच्चे घृणित नारे लगा रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर वायरल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर के एक वीडियो के बारे पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रही थीं, जिसमें एक शिक्षिका कक्षा 2 के छात्रों से एक सहपाठी को थप्पड़ मारने के लिए कह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed