{"_id":"68e37fe4bb986d0d030e9c18","slug":"jammu-and-kashmir-chief-minister-omar-abdullah-on-monday-declared-the-69th-national-school-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में खेलों का महाकुंभ शुरू: 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का आगाज, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में खेलों का महाकुंभ शुरू: 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का आगाज, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन
Mon, 06 Oct 2025 02:08 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:08 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का उद्घाटन फुटबॉल किक मारकर किया और खिलाड़ियों को पूर्ण सहयोग व सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें फुटबॉल, वुशु, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस जैसे खेलों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर के टीआरसी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत प्रतीकात्मक रूप से फुटबॉल को किक मारकर की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि खेल युवाओं के बीच एकता, मित्रता और समझदारी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, खेल दोस्ती और एकता का पुल बनाते हैं। मुझे यहां आप सभी के साथ इस शुभ अवसर पर मौजूद होकर बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने सभी प्रतिभागियों को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया। अगर किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह की असुविधा, गर्म कपड़ों की कमी या अन्य जरूरत हो, तो बेहिचक हमें बताएं। हम हर संभव मदद करेंगे ताकि आपकी भागीदारी और ठहराव आरामदायक हो सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही असली जीत है। जैसा कि कहा जाता है, जीतना जरूरी नहीं, भाग लेना ही सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी का जोश और खेल भावना सराहनीय है।
इस साल के नेशनल स्कूल गेम्स में देशभर के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिताएं फुटबॉल, वुशु, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस जैसे खेलों में शहर के छह अलग-अलग मैदानों पर आयोजित होंगी।
इस उद्घाटन समारोह में युवा सेवाएं और खेल मंत्री सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, लाल चौक से विधायक शेख अहसान अहमद, खेल विभाग के अधिकारी और खेल परिषद के सदस्य मौजूद रहे।